पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, सीएम नीतीश कुमार को देनी पड़ रही है बार-बार सफाई
CM नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने संबोधन के दौरान यह कहा है कि वह अब कभी भी इधर-उधर नहीं जाएंगे। इसे लेकर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कब किसके साथ रहेंगे यह कोई नहीं जानता और इसीलिए उन्हें बार-बार सफाई देनी पड़ रही है। इस दौरान मृत्युंजय तिवारी ने यह भी कहा कि जब जिसके साथ रहते हैं वह उसके साथ इसी तरह की बातें करते हैं।