कनवास: गुमानपुरा में युवक हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, भेजा गया जेल
Kanwas, Kota | Dec 9, 2024 शराब पार्टी के दौरान एक युवक की हत्या करने की वारदात को अंजाम देने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार शाम करीब 4 बजे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए है। आरोपियो ने मामूली बात को लेकर गला घोटकर एक युवक की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार होगए थे। आरोपी और मृतक पहली बार ही मिले थे।