विजयराघवगढ़: ग्राम बरहटी में जहर खाने से एक वृद्ध की मौत, विजयराघवगढ़ पुलिस जांच कर रही है
विजयराघवगढ थाना क्षेत्र के ग्राम बरहटी में जहर के सेवन से एक वृद्ध की मौत हो गई पुलिस घटना की जांच कर रही है,जानकारी के अनुसार उत्तम सिंह पिता लाला सिंह बहेलिया उम्र 62 साल अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया तबियत बिगड़ने पर परिजन विजयराघ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर घटना की जांच कर रही है।