कासगंज: यातायात पुलिस ने हाइवे पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान, राठी डायग्नोस्टिक सेंटर के सामने से हटवाए वाहन
कासगंज के राठी डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर मरीज अल्ट्रासाउंड कराने आते हैं। और वाहनों को सेंटर के बाहर हाईवे पर उल्टा सीधा खड़ा कर देते हैं। जिससे कि हाईवे से करने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। और एक बड़ा हादसा भी हो सकता है। वही यातायात प्रभारी ने सेंटर के वाहर खड़े वाहनों को हटवाया। और भविष्य में वाहन गलत ना खड़े करने की चेतावनी दी।