नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में एक नेपाल का युवक भटकते हुए पहुंच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने युवक को थाना लाया। थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि युवक नेपाल के सियारा जिला के थाला थाना क्षेत्र थाला बेला गांव का रहने वाला है। वह भटक कर बथानी आ गया है। नेपाल पुलिस से संपर्क किया गया है।