जमुई: 26 हाथियों के सफल रेस्क्यू पर वनकर्मियों का सम्मान, अधिकारियों ने अभियान की सराहना की
Jamui, Jamui | May 16, 2026 वन प्रमंडल परिसर में शनिवार 4 बजे 26 हाथियों के झुंड के सफल बचाव और पुनर्वास अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले वन अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रशस्ति पत्र, बैग और ट्रेकिंग जूते देकर टीम का उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक एस कुमारसामी ने अभियान को वन्यजीव संरक्षण का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।