चांपा: चांपा पुलिस ने सिवनी गांव से नशे की सिरप की बिक्री करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांजगीर के चांपा पुलिस ने नशे की सिरप की बिक्री करने वाले आरोपी राजू दिवाकर को सिवनी गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 नग नशीली सिरप, बिक्री रकम 950 रुपए, बाइक को जब्त किया है.दरअसल, चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिवनी गांव में नशीली सिरप की अवैध बिक्री हो रही है.