हज़ारीबाग: विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पर महापौर चिंतित, जलजमाव दूर करने का दिया आश्वासन
हजारीबाग नगरनिगम महापौर अरविंद कुमार राणा ने बुधवार को एग्यारह बजे आदर्श हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लस टू कक्षाओं में शिक्षकों की कमी पर चिंता जताई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कई शिक्षक डिप्टेशन पर हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।