मंडला: कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कलेक्ट्रेट परिसर से 'जनगणना रथ' को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Mandla, Mandla | May 6, 2026 कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने बुधवार को दोपहर 2.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से ‘जनगणना रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश और समाज की प्रगति का आधार है। सही और सटीक जानकारी से ही सरकार विभिन्न योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू कर पाती है।