गुण्डरदेही: खप्परवाड़ा में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹1900 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त, गुण्डरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई
खप्परवाड़ा में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹1900 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त — गुण्डरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई गुण्डरदेही। अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ गुण्डरदेही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खप्परवाड़ा में जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से ₹1,900 नगद और 52 पत्ती ताश बरामद कर जब्त किया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई।