मुज़फ्फरनगर: पुलिस कस्टडी में मारे गए संजय के परिजनों के द्वारा एसएसपी कार्यालय पर पहुंच कर लगे इंसाफ की गुहार
चरथावल क्षेत्र के गांव बलवाखेड़ी में 21 फरवरी को शाम के समय संजय का गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था।जिसके बाद पुलिस संजय को अपने साथ ले गई। 2 घंटे बाद ही पुलिस के द्वारा संजय के परिवार को जानकारी दी कि उसकी मौत हो गई है। जिस पर परिवार में कोहराम मच गया।सोमवार को पीड़ित परिजनों के द्वारा एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई।