जिलाधिकारी कार्यालय में सोमवार को क्रांति सेना के बैनर तले महिलाओं ने काशीराम कॉलोनी में आवास दिलाए जाने की जिलाधिकारी से मांग की। जहां पर क्रांति सेना की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि काशीराम आवास कॉलोनी में काफी मकान खाली पड़े हुए हैं जिनमें कोई भी नहीं रहता है। इन गरीब महिलाओं को आवास दिलाया जाए।