मुज़फ्फरनगर: गांव बागोवली के हाईवे पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने पंजाब के किसानों के समर्थन में किया चक्का जाम
बागोवाली में भाकियू के कार्यकर्ताओं के द्वारा पंजाब के किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया गया। जहां पर उनके द्वारा ट्रैक्टरों को भी सड़क पर ही खड़ा कर दिया।जिस कारण वहां पर चक्का जाम हो गया।वहीं भाकियू नेताओं ने कहा कि सरकार के द्वारा लगातार किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। और किसानों के ऊपर सरकार के द्वारा लाठी चार्ज किया जा रहा है।