चूरू: NH-52 पर ढाढ़र टोल के पास डोडा पोस्त तस्करी के मामले में गिरफ्तार 2 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, भेजा गया जेल
Churu, Churu | Apr 4, 2025 चूरू के एनएच 52 ढाढ़र टोल के पास ट्रक से डोडा पोस्त तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की रिमांड अवधि पूरा होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें चूरू के एडीजे कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है।