चूरू: रेसला संगठन ने वरिष्ठ व्याख्याता पद की स्वीकृति का किया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Apr 4, 2025 राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ जिला शाखा चूरू के व्याख्याताओ ने शिक्षा विभाग द्वारा वरिष्ठ व्याख्याता के पद स्वीकृत किए जाने का विरोध किया है, इसे लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन दिया गया है। रेसला के जिला अध्यक्ष अमित सहारण ने शुक्रवार शाम पांच बजे बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा उप प्रधानाचार्य कैडर को खत्म किया है।