चूरू: सुभाष चौक पर ऑपरेशन खुशी के तहत बाल श्रमिक का किया गया रेस्क्यू, नियोजक के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Apr 4, 2025 चूरू जिले में गुमशुदा, भिक्षावृत्ति व बाल श्रम करने वाले बालकों की तलाश व पुनर्वास के लिये चलाए जा रहे ऑपरेशन खुशी अभियान के तहत मानव तस्कर विरोधी यूनिट ने चूरू के सुभाष चौक पर कार्यवाही की है। मानव तस्कर विरोधी यूनिट के द्वारा यहां एक 13 वर्षीय बालक को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया है। यूनिट के द्वारा नियोजन के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया।