कन्नौज: जिले में लगातार बारिश से करनपुर गांव में किसान का ट्यूबवेल गिरा, किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
कन्नौज। लगातार हो रही बारिश का असर अब किसानों की संपत्ति पर भी दिखाई देने लगा है। सदर तहसील क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी विनोद पाल का ट्यूबवेल बारिश के कारण गिर गया। ट्यूबवेल गिरने से किसान को नुकसान हुआ है। किसान विनोद पाल ने बताया कि लगातार बारिश के चलते ट्यूबवेल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।