लोहरदगा: बाबा मठ के पास प्रतिबंधित मांस मिलने से आक्रोश, लोगों ने की जांच और गिरफ्तारी की मांग
लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र स्थित बाबा मठ के समीप मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे प्रतिबंधित मांस फेंके जाने का मामला सामने आया है। सड़क पर प्रतिबंधित मांस दिखाई देने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और हिंदू संगठन के सदस्य मौके पर पहुंच गए और आक्रोश व्यक्त करते हुए मांस फेंकने वाले स्कूटी सवार युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।