जेंडर संवेदीकरण कार्यक्रम वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशन में जिले में मिशन शक्ति अंतर्गत गतिविधियां आयोजित की जा रही है जिसमें थीम आधारित जेंडर संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया कि घर के कामों में बिना किसी जेंडर भेद के सहयोग करें । महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून यौन उत्पीड़न रोकथाम संबंधित कानून की जानकारी दी गई । खाना बनाना, साफ-सफाई या बच्चों की देखभाल केवल महिलाओं का काम नहीं है, बल्कि यह सभी की जिम्मेदारी है । घर पर ही लड़कों और लड़कियों को समान जिम्मेदारियां और अवसर दें ताकि वे एक-दूसरे के काम और संघर्षों को समझ सकें। बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं करना है। सायबर सुरक्षा संबंधित प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 181,1098,112,1930 की जानकारी दी गई।
#मंदसौर
#Mandsaur
Mandsaur, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026