दुधि: बिछियारी नदी में बहे अधेड़ का शव 44 घंटे बाद मिला, बालक की तलाश जारी
बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजमिलान में गत मंगलवार की दोपहर बाद बिछियारी नदी में बालक को डूबता देख उसे बचाने के लिए नदी में कूदा अधेड़ तेज बहाव में बालक के साथ बह गया था। पुलिस और ग्रामीणों द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े 7 बजे घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी किनारे एक पेड़ में फंसने के कारण अधेड़ 50वर्षीय राजकुमार