बांसगांव: गरयाकोल रिंग तटबंध पर पाइपलाइन लीकेज से बढ़ा खतरा, तटबंध के भीतर बनी सुरंग से ग्रामीणों में दहशत; विभागों में मचा हड़कंप
गोरखपुर जनपद के गगहा क्षेत्र में राप्ती नदी किनारे स्थित गरयाकोल रिंग तटबंध पर पेयजल पाइपलाइन लीकेज से बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। ब्रम्ह स्थान के पास पाइप से करीब 15 दिनों से लगातार हो रहे रिसाव के चलते तटबंध के अंदर सुरंग बन गई है, जिससे बरसात और बाढ़ के दौरान तटबंध टूटने की आशंका बढ़ गई है।