विदिशा: सिविल लाइन थाना के ग्राम कराखेड़ी में 23 मार्च को हुई चोरी, पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
ग्राम कराखेड़ी निवासी व्यक्ति ने रविवार शाम 5 बजे शिकायत करते हुए बताया की 23 मार्च को उनके फार्म हाउस पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपने ही कुछ साथियों के साथ फार्म हाउस से सोयाबीन की चोरी की थी, इस बात की शिकायत सिविल लाइन थाने में भी की गई, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, एक बार फिर उन्होंने रविवार को पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।