जमुई: लकरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मानसिक रूप से बीमार युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 24, 2026 जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत लकरा मोड़ के पास गुरुवार की रात 9:00 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर मानसिक रूप से बीमार शंभु मांझी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में शंभु मांझी बुरी तरह घायल हो गया। घायल शंभु मांझी को पड़ोसियों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां शंभु मांझी का इलाज किया जा रहा है।