सिंहस्थ-2028
-------------
नियमित निरीक्षण-107
---------------
एलिवेटेड ब्रिज निर्माण के दौरान आमजन की आवागमन सुविधा का रखें ध्यान- संभाग आयुक्त श्री सिंह
------------------
संभाग आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश
-----------------
उज्जैन, 5 नवंबर। संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्माणाधीन एलिवेटेड ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कोयला फाटक चौराहे से कृषि उपज मंडी गेट तक पैदल भ्रमण कर एलिवेटेड ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि आमजन की आवागमन की सुविधा के लिए मार्ग के दोनों और बाधित संरचना को हटाकर आवागमन के लिए सुचारु व्यवस्था की जाए।
इसके बाद संभाग आयुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने
गदा पुलिया की ओर से नील गंगा चौराहे तक प्रस्तावित आरओबी निर्माण की कार्य योजना की जानकारी ली। अधिकारियों ने नील गंगा चौराहा से कवेलू कारखाना चौराहा से हरि फाटक ब्रिज चौराहा तक निर्माणाधीन मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, अपर मेला अधिकारी श्री ओम प्रकाश सनोडिया सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इंजीनियर मौजूद रहे।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Ujjain JDjansampark Ujjain Dr Mohan Yadav Simhasth2028 Ujjain Commissioner