निवाई: नशे के खिलाफ DST टीम की बड़ी कार्रवाई, बरौनी के गांव जौंला से 2 किलो 125 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Niwai, Tonk | Oct 19, 2026 जिला स्पेशल DST टीम ने टोंक SP रौशन मीणा के निर्देशन में नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए DST टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में बरौनी थाना क्षेत्र के गांव जौंला से 2 किलो 125 ग्राम अवैध गांजा, 29470 नगद एक एंड्राइड मोबाइल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेहनु पुत्र रामजीवन मीणा उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया पुलिस ने सोमवार सुबह जानकारी दी