तेलोडीह में कांसेप्ट क्लासेस के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल व सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित।
गिरिडीह। तेलोडीह पंचायत में संचालित कांसेप्ट क्लासेस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया शब्बीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर मुखिया शब्बीर आलम ने विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करनी चाहिए, ताकि वे अपने परिवार, पंचायत और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। इस तरह के सम्मान समारोह से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।