लातेहार: स्थानांतरण पर लोक अभियोजक ओम प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह आयोजित
व्यवहार न्यायालय के लोक अभियोजक ओम प्रसाद के चाईबासा स्थानांतरण पर शनिवार की दोपहर करीब एक बजे न्यायालय परिसर मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुए समारोह में उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।