सुजानगढ़: डूंगर बालाजी रोड के कुंड में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
सुजानगढ़ के डूंगर बालाजी रोड स्थित कुंड में शुक्रवार को 2-3 दिन पुराना युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खिचड़ कॉलोनी निवासी लिछमण राम जाट के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हारे का सहारा टीम के श्याम सुंदर स्वर्णकार के सहयोग से शव को कुंड से बाहर निकल गया।