मऊ में ब्रेजा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, कार चालक की मौत
#MAU #maunews #accident #maupolice
हलधरपुर क्षेत्र के थलइपुर के पास हुआ हादसा, टक्कर के बाद सड़क किनारे पलटा ट्रेलर; चालक फरार
जानकारी के अनुसार गढ़वा गांव निवासी जितेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय मंगल यादव शनिवार सुबह करीब सात बजे अपनी ब्रेजा कार से किसी काम के सिलसिले में रतनपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थलइपुर के पास सामने से बलिया की ओर से आ रहे ट्रेलर वाहन से उनकी कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।