सिमडेगा: जिला परिवहन पदाधिकारी ने लाइसेंस बनवाने वाले अभ्यर्थियों को किया जागरूक
सिमडेगा जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार बकाला के द्वारा मंगलवार को 11:30 बजे लर्निंग लाइसेंस बनवाने आए हुए अभ्यर्थियों के बीच सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव हिट एंड रन सहित सभी चीजों को लेकर जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया। मौके पर कार्यालय अधीक्षक रामनिवास मिश्रा, सड़क सुरक्षा मैनेजर अजित उपस्थित रहे।