सिमडेगा: 8 सालों के बाद चैंबर ऑफ कॉमर्स सिमडेगा की नई समिति के गठन के साथ शुरू हुई साप्ताहिक बंदी, शहर में रहा सन्नाटा
8 सालों के बाद चेंबर ऑफ कॉमर्स सिमडेगा की चुनाव संपन्न हुई ,जहां नई समिति के निर्णय पर मंगलवार की सुबह सिमडेगा शहर पूरी तरह से बंद रहा 10:00 बजे शहर की सभी गली चौक चौराहे के दुकान व्यापारियों ने स्वत बंद रखें ।बताया गया कि व्यापारी हित में साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया गया है, जिसको लेकर शहर में इसका व्यापक असर दिखा और पूरी तरह से बंद रही।