सिमडेगा: सिमडेगा एसपी ने पुलिस टर्न आउट ऑफ द वीक के तहत पुलिस जवान को गोपनीय कार्यालय कक्ष में किया सम्मानित
सिमडेगा एसपी ने मंगलवार को 11:00 बजे अपने गोपनीय कार्यालय कक्ष में पुलिस टर्नआउट ऑफ द वीक कार्यक्रम के तहत आरक्षी जवान सुमित ठाकुर को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस जवान की तस्वीर एक सप्ताह तक जिले के सभी थाना के सूचना पट्ट पर चिपकाई जाएगी ताकि अन्य लोग प्रेरित हो सके।