सिमडेगा: आनंद भवन में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सिमडेगा का शपथ ग्रहण समारोह, विधायक भी शामिल हुए
सिमडेगा आनंद भवन में मंगलवार को 1:00 बजे चेंबर ऑफ कॉमर्स सिमडेगा की शपथ ग्रहण सह सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में विधायक भूषण बाड़ा ,सिमडेगा एसपी एम अर्शी एवं झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।जहां पर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाया गया तथा व्यापारी हित में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।