मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर पहुंचे नोडल अधिकारी ने एसएसपी के साथ निरक्षण कर कोषागार में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को देखा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 17.02.2024 व 18.02.2024 को चार पालियों में आरक्षी भर्ती कि लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को नोडल अधिकारी आर0के0चतुर्वेदी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्रों व कोषागार का निरीक्षण किया गया।