मुज़फ्फरनगर: एसटीएफ टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार से 2 युवकों को दबोच कर चार टाइमर बम बरामद किए हैं।
यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवक से 4 टाइमर बम बरामद किए गए हैं। STF मेरठ ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मेरठ से बम स्क्वायड बुलाया गया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी नहीं बता रही है। STF सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को खालापार इलाके से आरोपी जावेद के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार टाइमर बम बरामद हुए है