मुज़फ्फरनगर: शामली रोड स्थित सब्जी मंडी में भारत बंद के चलते नहीं पहुंचे किसान, आढ़तियों ने नहीं लगाई दुकान
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की शामली रोड स्थित भारत बंद के चलते सब्जी मंडी में आज शुक्रवार को किसान नहीं पहुंचे हैं एवं आढ़तियों ने भी दुकान नहीं लगाई है। गौतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज ग्रामीण भारत बंद के नाम से प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के द्वारा 10 पॉइंट बनाए गए हैं। जहां पर वह प्रदर्शन करेंगे।