मुज़फ्फरनगर: सदर ब्लॉक के बागोवाली चौराहे पर भाकियू के द्वारा ग्रामीण भारत बंद के चलते किया गया प्रदर्शन
जनपद मुजफ्फरनगर के सदर ब्लॉक क्षेत्र के बागोवाली चौराहे पर आज शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। मौके पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के लिए कहा। इस आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है।