मुज़फ्फरनगर: जाट कॉलोनी स्थित अपने आवास पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- ग्रामीण भारत बंद रहेगा
जनपद मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड स्थित जाट कॉलोनी से आज शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज ग्रामीण भारत बंद के नाम से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत गांव से की जा रही है। उन्होंने किसानों से भी आह्वान करते हुए कहा कि वह आज खेत में न जाएं।