जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले संघ की जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर की सैंकड़ों महिलाओं ने अपने मानदेय में वृद्धि व परीक्षा न कराने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया।