सागर नगर: सागर शहर में 27 और 28 फरवरी को जल आपूर्ति बंद रहेगी, पानी के लिए टैंकर लगेंगे
टाटा प्रोजेक्ट द्वारा बिछाई गई पानी की नई लाइन को मेन लाइन से जोड़ने के लिए राजघाट बांध से होने वाली जलापूर्ति शहर में दो दिन बंद रहेगी। निगम कार्यालय से बुधवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 27 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से लेकर 1 मार्च को सुबह 8:00 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी यानी 48 घंटे तक जलापूर्ति बंद रहेगी।