सागर नगर: सागर-दमोह रोड पर प्रयागराज से लौट रही यात्री बस और कंटेनर की हुई टक्कर, 35 यात्री घायल
प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस गढ़ाकोटा सागर रोड पर एक यात्री बस MP 41P1009 और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई ।जिसमें 35 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं ।मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी लोग कुंभ में स्नान कर विदिशा लौट रहे थे ।लेकिन मंगलवार सुबह उनकी बस हादसे का शिकार हो गई ।