भादरा: खेत में बुलाकर मारपीट करने का आरोप, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
भादरा के रासलाना गांव निवासी सुरेन्द्रसिंह ने पारिवारिक रंजिश के चलते खेत में बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि रविन्द्र व विजयसिंह ने गाली-गलौच कर मारपीट की, जिसमें कुल्हाड़ी व लाठियों से चोट पहुंचाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्रसिंह को सौंपी है।