चित्तौड़गढ़ में होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर की बाउंड्री वाल को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर परिषद ने निर्माण को अतिक्रमण बताते हुए काम रुकवा दिया। नोटिस के बावजूद निर्माण जारी रहने पर परिषद टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। परिषद का दावा है कि दीवार सड़क सीमा में बनाई जा रही है।