बूंदी: कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक, बाढ़ या अतिवृष्टि की स्थिति में बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश
Bundi, Bundi | Jun 8, 2024 मानसून के दौरान बाढ़ या अतिवृष्टि से जान माल की क्षति से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपायों के सम्बन्ध में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मानसून के दौरान विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान जिला कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।