बूंदी: खटखड़ कस्बे में दुकान में घुसकर मारपीट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bundi, Bundi | Jun 8, 2024 जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि दिन दहाड़े दूकान के अंदर घुस कर मारपीट करने के मामले मे थाना रायथल द्वारा कार्यवाही करते हुऐ मामले मे वांछित आरोपी राजू व जाकिर हुसैन को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।उन्होंने बताया कि 6 जून को प्रार्थी जुगराज पुत्र हनुमान जाति बैरवा उम्र 21 वर्ष निवासी खटकङ ने थाना पर दुकान में घुसकर मारपीट रिपोर्ट दी थी।