रुदौली: सहिजना गांव में विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग, छप्पर और गृहस्थी का सामान जल गया, बगल में बंधी भैंस भी झुलसी
खबर रुदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत सहिजना गांव की है, जहां विद्युत शार्ट सर्किट से छप्पर समेत गृहस्थी का सामान जल गया है, शुक्रवार की दोपहर में जानकारी देते हुए गांव के आनंद कुमार गौतम ने बताया कि गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि में विद्युत शार्ट सर्किट से अचानक उनका छप्पर जल गया, जिसमें अनाज की बोरी सहित गृहस्थी का सामान जल गया, एक भैंस भी झुलसी है ।