कायमगंज: गांव सिसैया नगला में मजदूरी के रुपयों को लेकर हुई कहासुनी, राजमिस्त्री को पीटकर किया घायल, पुलिस से की शिकायत
कम्पिल के गांव सिसैया नगला निवासी मनोज पुत्र मेवाराम राजमिस्त्री का काम करता है।वह अर्जुन नगला गांव में निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों के साथ कार्य कर रहा था।मजदूरी के लिए दिए गए रुपयों के लेनदेन को लेकर मनोज और उसके साथ काम करने वाले एक युवक के बीच बातचीत चल रही थी। मनोज ने युवक को अपने घर बुलाया था। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई।