बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ | बिसौली
जमीनी विवाद में पकड़े गए युवक ने कोतवाली में मारपीट और रिश्वत मांगने का लगाया गंभीर आरोप!
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निजरा निवासी गोवर्धन ने दरोगा धूम सिंह पर 5 हजार रुपये मांगने और रुपये न देने पर थाने में बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के मुताबिक, उसके पैरों में चोटें आई हैं और गट्टे सूज गए हैं। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने शांति भंग में उसका चालान कर दिया। वहीं बिसौली CHC में मेडिकल के दौरान चोटों की जांच नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
सवाल बड़ा है—अगर पीड़ित के शरीर पर चोटें हैं तो मेडिकल में उनकी जांच क्यों नहीं हुई? पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले में जवाबदेही तय करने की मांग उठ रही है।
पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों की जन महिमा समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता।
पूरी खबर सुने और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#BadaunNews #BisauliNews #UPPolice #BisauliKotwali #PoliceAllegation #गोवर्धन #निजरा #जमीनीविवाद #पुलिसपरआरोप #मारपीटका_आरोप #मेडिकलजांच #स्वास्थ्यविभाग #बदायूं_न्यूज #जनमहिमान्यूज #JanMahimaNews #BreakingNews #UPNewsUpdate
Bisauli, Budaun | Nov 23, 2026