हुज़ूर: भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, अब स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगे
Huzur, Bhopal | Apr 17, 2026 भोपाल में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब कक्षा पहली से बारहवीं तक सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। नई व्यवस्था के तहत कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 तक ही संचालित होगी|