सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त दया किशन शर्मा ने राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम का किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख बिफरे
नगर निगम आयुक्त दया किशन शर्मा ने राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम का आज औचक निरीक्षण किया। कमियाँ एवं गंदगी पाए जाने पर संबंधित विभाग से जुड़े लोगों को स्पाट पर बुलाकर शौचालयों और वहाँ पर फैली गंदगी से अवगत कराया साथ ही जल्द से जल्द साफ सफाई और मरम्मत करने के दिए दिशा निर्देश दिये। इस दौरान स्टेडियम में गंदगी को देख और आसपास के दुकान वालों ने जो अतिक्रमण कर रखा था उनकी चालानी कार्यवाही कर 15 हजार रुपये वसूला गया। उन्होंने नगर निगम की जनता से मतदान में बढ़चढ़कर प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग देने की अपील की ।